उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस पार्टी ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हटाकर अब आराधन मिश्रा मोना को नया अध्यक्ष बनाया है. बीते काफी समय से अध्यक्ष बदलने की चर्चा चल रही थी. जिस पर शुक्रवार शाम पार्टी नेतृत्व ने मुहर लगाई.
इसके साथ सहारनपुर सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. इसे पार्टी की दलित-मुस्लिम और ब्राह्मण मतदाताओं की रणनीति के हिसाब से उठाया गया कदम बताया जा रहा है. राजेन्द्र पाल गौतम पहले से ही यूपी प्रभारी हैं.
कौन हैं आराधना मिश्रा ?
आराधना मिश्रा प्रतापगढ़ की रामपुर ख़ास से लगातार तीन बार से विधायक हैं. उनके पिता प्रमोद तिवारी कांग्रेस के सीनियर नेता हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद हैं. कांग्रेस ने यूपी में ब्राह्मण मतदाताओं के साथ महिला मतदाताओं को देखते हुए उन्हें यूपी चुनाव से पहले पार्टी की कमान सौंपी है.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
सपा से संबंध बेहतर हैं
आराधना मिश्रा मोना के पिता प्रमोद तिवारी के समाजवादी पार्टी से संबंध बहुत बेहतर हैं. लिहाजा यह माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन में मदद मिलेगी. इसके साथ ही यूपी में एक बार फिर से कांग्रेस अपने पैरों पर खड़ी हो पाएगी या नहीं ये आराधना मिश्रा के लिए बड़ी परीक्षा होगा.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।