मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

बिजनौर में HIV से 2 भाइयों की मौत, कई लोग महिला के संपर्क में

पूरे इलाके में दहशत इसलिए भी बढ़ गयी है, क्योंकि इस महिला से कई और लोगों के भी संबंध बताए जा रहे हैं.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
Symbolic

AI

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में HIV संक्रमण से दो चचेरे भाइयों की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हैरानी इस बात की है कि दोनों ने किराए पर आई महिला से संबंध बनाए थे. पूरे इलाके में दहशत इसलिए भी बढ़ गयी है, क्योंकि इस महिला से कई और लोगों के भी संबंध बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, 51 वर्षीय और 43 वर्षीय चचेरे भाइयों की तबियत पिछले कुछ समय से लगातार खराब रहने लगी. दवा का असर भी जब बंद हुआ तो जांच कराने पर HIV की पुष्टि हुई.

तीन दिन के अंदर दोनों की मौत

दोनों भाइयों की मौत लगातार तीन दिन के अंदर हो गयी. पहले बड़े भाई को सांस लेने में दिक्कत हुई उसे ऑक्सीजन के सहारे रखा गया, लेकिन बचाया न जा सका. इसके बाद बुधवार रात छोटे भाई ने भी दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

परिजनों के मुताबिक दोनों की जांच देहरादून के एक अस्पताल में हुई थी, जहां HIV की पुष्टि हुई थी. और लगातार दोनों की हालत बिगडती जा रही थी.

महिला के संपर्क में थे दोनों

परिजनों ने बताया कि दोनों भाइयों का करीब दो साल पहले एक किराए पर आई महिला से संपर्क हुआ था. जब छोटे भाई में HIV की पुष्टि हुई तो दोनों ने अपने संबंध कुबुले थे. यही नहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक किराए पर आयी महिला कई लोगों के साथ संबंध में रही थी.

उधर जैसे ही दोनों की मौत की वजह सामने आई है पूरे मोहल्ले में दहशत फ़ैल गयी है. स्थानीय डॉक्टर लोगों को काउंसिल का रहे हैं. अभी महिला कहाँ है और उसकी क्या स्थिति इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है.

Symbolic
Symbolic
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · यूपी डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिराज्यसभा चुनाव: सपा के साथ राजभर के विधायक? RLD में क्या!

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।