मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

राज्यसभा चुनाव: सपा के साथ राजभर के विधायक? RLD में क्या!

राज्यसभा चुनाव में यूपी में होगा खेला, अखिलेश यादव से मिले SBSP MLA अब्बास अंसारी

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
SBSP विधायक अब्बास अंसारी

सो.मीडिया

राज्यसभा चुनाव: सपा के साथ राजभर के विधायक? RLD में क्या होगा!

यूपी की दस राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी को बड़ा झटका देने की तैयारी कर ली है. सपा की ओर से तीसरा उम्मीदवार उतारने के लिए संख्या बल जुटाया जा रहा है. पार्टी ने सीधे तौर पर पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान साथ चुनाव लड़ने वाली सुभासपा और आरएलडी को रडार पर लिया है. गुरुवार को लखनऊ में इस बात की तस्दीक भी उस वक्त हो गई जब SBSP विधायक अब्बास अंसारी अखिलेश यादव से मिलने पहुँच गए.

सपा के टारगेट पर दर्जनभर MLA?

सूत्रों की मानें समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव को लेकर दर्जनभर विधायकों को पक्ष में करने का प्रयास कर रही है. पश्चिमी यूपी में भी तीन विधायकों का समर्थन हासिल करने की कोशिश की जा रही है. एक बड़े नेता को इस काम की जिम्मेदारी सौंपी गई है. उधर ओमप्रकाश राजभर की पार्टी में भी अब्बास अंसारी के अलावा कुछ अन्य विधायकों को सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए मनाया जा सकता है.

क्या फिर चौंकाएगी BJP?

हालांकि राजनीति के विद्वान बताते हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर टिकट कटने की आशंका और नई ज़मीन तलाश करने वाले कुछ अन्य विधायक भी पाला बदल सकते हैं. समाजवादी पार्टी आसानी से दो राज्यसभा सीटें जीत जाएगी लेकिन तीसरे के लिए उसे संख्या जुटानी पड़ेगी. इधर बीजेपी के पास भी आठवें उम्मीदवार के लिए विधायकों का इंतज़ाम एनडीए से इतर करना पड़ेगा, और बीजेपी हमेशा चौंकाने वाली ख़बर देती है.

बहरहाल बीजेपी के यूपी प्रभारी विनोद तावड़े भी लखनऊ पहुँच चुके हैं. पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर रणनीति तय की गई है. हालांकि अंदरखाने चर्चा है कि बीजेपी ने सभी प्रत्याशियों के नाम फ़ाइनल कर लिए हैं और अगले कुछ घंटों में लिस्ट जारी कर दी जाएगी. दोनों केन्द्रीय मंत्रियों और स्मृति ईरानी का राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · पॉलिटिकल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, अखिलेश-BJP फ़्रंट फ़ुट पर

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।