मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में चढ़ा सियासी पारा, अखिलेश-BJP फ़्रंट फ़ुट पर

UP चुनाव से पहले अखिलेश यादव ने एक नया नारा BJP के खिलाफ दिया वहीं BJP भी हमलावर है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
यूपी में सियासत हाई

सो. मीडिया

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. अखिलेश ने नया नारा लगाया और कहा कि “एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं है भरोसा”. उधर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भी ई-रिक्शा वाले बयान के बहाने तंज कसा.

पूरे देश की नज़र इस वक्त उत्तर प्रदेश की सियासत पर है. मुख्य रूप से बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही रस्साकसी को लेकर. दरअसल यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साध रहे हैं तो अखिलेश यादव भी पीछे नहीं हैं. अब अखिलेश यादव ने नए नारे के ज़रिए बीजेपी पर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव का नया नारा

“एक कचौड़ी, दो समोसा, बीजेपी पर नहीं है भरोसा”

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

दूसरी ओर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पर भी अखिलेश यादव ने तंज भरे अंदाज़ में कहा कि डिप्टी सीएम को ई-रिक्शा बुक कर लेना चाहिए, ये वो डिप्टी सीएम हैं जिन्होंने अस्पतालों को ही बीमार कर दिया.

ये था ई-रिक्शा वाला वायरल बयान

दरअसल कुछ दिन पहले ही लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान डिप्टी सीएम ने बोलते हुए कहा था कि युवा नौकरी के चक्कर में न पड़कर ई-रिक्शा चलाएं, जिससे उन्हें रोजाना पैसे मिलेंगे और समय पर परिवार के साथ घर जा सकेंगे. सोशल मीडिया पर ब्रजेश पाठक का ये बयान वायरल हुआ था जिसपर अखिलेश ने तंज कसा है.

ब्रजेश पाठक भी हमलावर

राज्यसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा अपने परिवार को देखे भाजपा से उसे एक भी विधायक नहीं मिलने वाला है. आगमी विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का दावा करते हुए पाठक ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला.

उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद नदियां उफान पर हैं लेकिन राजनीति की धारा भी खतरे के निशान के आस-पास ही बह रही है. वजह है राज्यसभा चुनाव और आगामी विधानसभा परिषद की सीटें. विधानसभा चुनाव आते-आते सियासी बयानबाजी की धारा खतरे के निशान को पार कर सकती है. हालांकि जनता अपने वोटों का बाँध बनाने के लिए तैयार है फ़िलहाल नेताओं की जुबानी जंग पर चटखारे ले रही है.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · यूपी डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिपंजाब कांग्रेस में बदलाव के बाद UP में भी हलचल, अजय राय की छुट्टी?

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।