मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

पंजाब कांग्रेस में बदलाव के बाद UP में भी हलचल, अजय राय की छुट्टी?

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद अभी किसी नए नाम पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन यहां जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
अजय राय और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग

सोशल मीडिया

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के बदलने की चर्चा तेज हो गयी है. कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व यूपी संगठन को लेकर मंथन कर रहा है, इस पर जल्द ही फैसला लिया जा सकता है.

अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के इस्तीफे के बाद अभी किसी नए नाम पर मुहर नहीं लगी है, लेकिन यहां जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा होगी. यहां बता दें कि यूपी और पंजाब दोनों राज्यों में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव होना है, जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी रणनीति पर धार दे रही है.

यूपी में नेतृत्व परिवर्तन जल्द होने की चर्चा

यूपी में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हैं और उनको अब बदलने की चर्चाएं तेज हो चुकी हैं. बुधवार को राहुल गांधी और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय के बीच मुलाक़ात भी हुई थी. जिसमें प्रदेश की राजनीति और संगठन की रूपरेखा को लेकर चर्चा हुई थी. अभी अजय राय पद पर रहेंगे या नहीं इसको लेकर पार्टी की ओर से कोई घोषणा नहीं किन गयी है.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

जल्द हो सकता है फैसला

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक जल्द ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी की राज्यों के संगठन को लेकर बैठक होगी, जिसमें संगठन में बदलाव के फैसले लिए जा सकते हैं.


अजय राय और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
अजय राय और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → अपराधशाहजहांपुर में दो साधुओं की निर्मम हत्या, पुलिस मौके पर

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।