एशियन गेम्स 2026 में इंडियन वीमेन क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 147 रन से करारी शिकस्त दी.
इंडियन टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 216 रन बनाए, जिसके जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 15.4 ओवर में 69 रन पर धराशाई हो गयी. इंडियन टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ली.
टीम को स्मृति मंधाना और शैफाली वर्मा ने तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 99 रन जोड़े. स्मृति मंधाना ने महज 45 गेंदों पर 79 रन की शानदार पारी खेली. उनकी पारी में 5 चौके और 7 छक्के शामिल रहे.
जबकि शैफाली वर्मा ने 29 गेंदों पर 48 रन बनाए, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे. ऋचा घोष ने लगाया रनों का तूफान मंधाना के आउट होने के बाद ऋचा घोष ने भारतीय पारी को तेज गति दी.
उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए. ऋचा की पारी में 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. ऋचा की इस विस्फोटक पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 216/3 का विशाल स्कोर खड़ा किया.