आजमगढ़ में कमांडो ऑपरेशन, बच्चों को बंधक बनाने वाला 'किलर' मारा गया! आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र में हुई सनसनीखेज वारदात के बाद बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस को कई घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी.
पत्नी और दो पुजारियों की हत्या करने वाले आरोपी ने अपने तीन बच्चों को बंधक बना रखा था. इन बच्चों को छुड़ाने के लिए पुलिस ने कमांडो ऑपरेशन को अंजाम दिया. इसी दौरान आरोपी को गोली लगी और उसकी मौत हो गई.
अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव में बबीता सिंह ने अपने घर में पूजा पाठ करने के लिए दो पंडितों को बुलाया था इसी दौरान उनका पति अरविंद सिंह बाजार से वापस लौटा और कहासुनी हो गई.
गुस्से में उसने लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दोनों पुजारी और पत्नी की मौत हो गई.
क्यों हुआ ऑपरेशन कमांडो फिल्मी अंदाज़ में आरोपी अरविंद सिंह ने घर के एक कमरे में अपने तीन बच्चों को बंधक बना रखा था कई घंटे तक इंतजार करने के बाद अचानक पुलिस को गोली चलने की आवाज सुनाई दी इसके बाद पुलिस की टीम हरकत में आई.