पश्चिमी यूपी की सियासी जमीन पर संगठन को और मजबूत करने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे.
मेरठ में उनका यह पहला दौरा होगा. खास बात यह है कि 21 सितंबर को वह एक ही दिन में चार अहम बैठकें करेंगे और रात में मेरठ में ही प्रवास करेंगे. अगले दिन सहारनपुर में दो बैठकें प्रस्तावित हैं.
इस दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मेरठ पहुंचेंगे. बीजेपी ने नितिन नवीन के दौरे को लेकर सुभारती यूनिवर्सिटी से लेकर ब्रावुरा रिसोर्ट तक व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.
2 हजार युवाओं से सीधे संवाद करेंगे नितिन नवीन नितिन नवीन के कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा सुभारती यूनिवर्सिटी के मांग्ल्य प्रेक्षागृह में होने वाला जेन-जी संवाद होगा.
21 सितंबर सुबह करीब 11 बजे प्रस्तावित इस कार्यक्रम में करीब 2 हजार छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बातचीत करेंगे. संवाद में एआई, शिक्षा, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.