मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राजनीति

पश्चिमी यूपी में BJP का मिशन-2027, नितिन नबीन का दौरा

नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं नितिन नबीन

फेसबुक

पश्चिमी यूपी की सियासी जमीन पर संगठन को और मजबूत करने के लिए बीजेपी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 21 और 22 सितंबर को मेरठ और सहारनपुर के दौरे पर रहेंगे. मेरठ में उनका यह पहला दौरा होगा. खास बात यह है कि 21 सितंबर को वह एक ही दिन में चार अहम बैठकें करेंगे और रात में मेरठ में ही प्रवास करेंगे. अगले दिन सहारनपुर में दो बैठकें प्रस्तावित हैं.

इस दौरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी भी मेरठ पहुंचेंगे. बीजेपी ने नितिन नवीन के दौरे को लेकर सुभारती यूनिवर्सिटी से लेकर ब्रावुरा रिसोर्ट तक व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं.

2 हजार युवाओं से सीधे संवाद करेंगे नितिन नवीन

नितिन नवीन के कार्यक्रम का सबसे खास हिस्सा सुभारती यूनिवर्सिटी के मांग्ल्य प्रेक्षागृह में होने वाला जेन-जी संवाद होगा. 21 सितंबर सुबह करीब 11 बजे प्रस्तावित इस कार्यक्रम में करीब 2 हजार छात्र-छात्राओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष सीधे बातचीत करेंगे.

यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव

संवाद में एआई, शिक्षा, महंगाई और रोजगार जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी. कार्यक्रम का प्रारूप भी अलग रखा गया है। मंच पर केवल नितिन नवीन होंगे और सामने युवा. पार्टी कार्यकर्ताओं या अन्य नेताओं की भूमिका सीमित रहेगी. कार्यक्रम की शुरुआत वंदेमातरम् गायन से होगी और परिसर में रंगोली भी सजाई जाएगी.

4800 शक्ति केंद्र संयोजकों को देंगे संगठन का मंत्र

युवा संवाद के बाद नितिन नवीन सुभारती यूनिवर्सिटी के मैदान में पहुंचेंगे. यहां पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों और 71 विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े करीब 4,800 शक्ति केंद्र संयोजकों और मंडल अध्यक्षों की बैठक होगी.

मंच पर नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री योगी

आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी मौजूद रहेंगे. प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. बैठक में आगामी चुनावी तैयारियों, संगठन की सक्रियता और बूथ स्तर पर मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए जाने की तैयारी है.

सहारनपुर में मां शाकुंभरी के दर्शन

22 सितंबर की सुबह नितिन नवीन सड़क मार्ग से सहारनपुर जाएंगे. सिवाया टोल पर मेरठ की टीम उनके काफिले का स्वागत करेगी. सहारनपुर में वह मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने के बाद दो संगठनात्मक बैठकों में शामिल होंगे.

पूरे दौरे को लेकर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था भी कड़ी की जा रही है. कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं को आईकार्ड के जरिए ही प्रवेश मिलेगा. करीब 100 बसों और 300 से अधिक चार पहिया वाहनों के पहुंचने की तैयारी है. एनएच-58 पर वीआईपी मूवमेंट और भीड़ के दौरान यातायात को नियंत्रित करने की व्यवस्था भी की जा रही है.



सीएम योगी आदित्यनाथ एवं नितिन नबीन
सीएम योगी आदित्यनाथ एवं नितिन नबीन
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · पॉलिटिकल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिअखिलेश के 'सियासी रंग' पर BSP सुप्रीमो मायावती हुईं 'लाल'!

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।