भारतीय जनता पार्टी ने 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों प्रभारी और सह्प्रभारियों की नियुक्ति का ऐलान किया है. इस फेरबदल में कई सीनियर नेताओं को बड़ी जिम्मेदारियां दी गयीं हैं.
विनोद तावड़े को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ और हरियाणा की जिम्मेदारी दी गई है. किस नेताओ को कौन सा राज्य मिला ?
बीजेपी की नई नियुक्तियों में स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, श्रीकांत शर्मा को हिमाचल प्रदेश की जिम्मेदारी मिली है.
तरुण चुघ को गुजरात का प्रभारी बनाया गया है और महेंद्र पांडे को चंडीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है. यूपी में पहले से संगठनात्मक तैयारियों के बीच विनोद तावड़े को प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है.
अगस्त में ही BJP ने उन्हें यूपी का प्रभारी और जगदीश ईश्वरभाई पटेल को सह-प्रभारी नियुक्त किया था.