"अखिलेश के बिना सब सूना है", बृजभूषण शरण सिंह ने चौंका दिया! यूपी के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एक बार फिर राजनीति के पंडितों को हैरान कर दिया है.
काँग्रेस की ओर से सीटों की डिमांड को लेकर उनसे सवाल किया गया तो ऐसा जवाब दिया कि हर कोई हैरान रह गया.
बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि “अखिलेश के बिना सब सूना है.” सपा से बृजभूषण के मधुर रिश्ते समाजवादी पार्टी के नेताओं और बृजभूषण शरण सिंह के बीच रिश्ते हमेशा से ही मधुर रहे हैं.
बृजभूषण शरण सिंह पहले भी कई बार अपने इंटरव्यू में सार्वजनिक रूप से अपनी बात कह चुके हैं. समाजवादी पार्टी से एक बार सांसद भी रह चुके हैं.
हालांकि उसके बाद वो बीजेपी से सांसद रहे और अब उनका एक बेटा सांसद है जबकि दूसरा बेटा विधायक है. देवीपाटन मंडल की कई विधानसभा सीटों पर बृजभूषण शरण सिंह का दबदबा है.