राजनीति

CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष लामबंद, INDIA ब्लॉक की बैठक जल्द

Jai Prakash · 26 Sep 2026
1 / 5

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद समूचा विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है. चुनाव आयोग द्वारा जारी SIR और वोटर लिस्ट को लेकर विपक्षी दल पहले भी संदेह जता चुके हैं.

2 / 5

अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) में बातचीत के बाद देशव्यापी आंदोलन के लिए इंडिया गठबंधन की जल्द बैठक बुलाई जा सकती है.

3 / 5

सीपीआई (एम) महासचिव एमए बेबी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बीच फोन पर बातचीत हुई है. जिसमें ज्ञानेश कुमार की भूमिका के साथ ही चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चिंता जताई गयी है.

4 / 5

यहां बता दें कि एमए बेबी ने 23 सितंबर को इंडिया गठबंधन और अन्य गैर-बीजेपी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर चुनाव आयोग से जुड़े घटनाक्रम पर संयुक्त बैठक और रणनीति बनाने की अपील की थी.

5 / 5

जल्द हो सकती है इंडिया गठबंधन की बैठक ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं की जल्द बैठक बुलाने की बात कही है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बातचीत की और बैठक आयोजित करने का आग्रह किया.

चौकस खबर

CEC ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष लामबंद, INDIA ब्लॉक की बैठक जल्द

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →