मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर इंडियन एक्सप्रेस के खुलासे के बाद समूचा विपक्ष एकजुट होता दिख रहा है. चुनाव आयोग द्वारा जारी SIR और वोटर लिस्ट को लेकर विपक्षी दल पहले भी संदेह जता चुके हैं. अब पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सीपीआई (एम) में बातचीत के बाद देशव्यापी आंदोलन के लिए इंडिया गठबंधन की जल्द बैठक बुलाई जा सकती है.
सीपीआई (एम) महासचिव एमए बेबी और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के बीच फोन पर बातचीत हुई है. जिसमें ज्ञानेश कुमार की भूमिका के साथ ही चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर चिंता जताई गयी है.
यहां बता दें कि एमए बेबी ने 23 सितंबर को इंडिया गठबंधन और अन्य गैर-बीजेपी दलों के नेताओं को पत्र लिखकर चुनाव आयोग से जुड़े घटनाक्रम पर संयुक्त बैठक और रणनीति बनाने की अपील की थी.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
जल्द हो सकती है इंडिया गठबंधन की बैठक
ममता बनर्जी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं की जल्द बैठक बुलाने की बात कही है. उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी बातचीत की और बैठक आयोजित करने का आग्रह किया. प्रस्तावित बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े विवाद और विपक्ष की आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है.
कई विपक्षी दलों से संपर्क
इस मुद्दे पर विपक्षी दलों के बीच व्यापक समन्वय की कोशिश की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, आम आदमी पार्टी, BJD, BRS, DMK और तमिलनाडु की TVK समेत अन्य दलों से भी संपर्क किया गया है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।