उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सियासी हलचल शुरू हो गयी है. वहीं बीजेपी के अंदर उमीदवारों के नामों को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है. जिसमें कई बड़े चेहरों समेत मौजूदा सांसदों के नाम पर भी मंथन किया जा रहा है.
प्रदेश में विधायकों की संख्या को देखते हुए बीजेपी आसानी से आठ सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. जबकि सपा दो सीटें जीत सकती है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक इस बार कुछ नए चेहरे राज्यसभा में भेजे जा सकते हैं.
बीजेपी के सात सांसदों का खत्म हो रहा कार्यकाल
यूपी में बीजेपी के सात राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है. इसमें अरुण सिंह, गीता शाक्य ,नीरज शेखर, बृजलाल, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं. इसके अलावा एक सीट डॉ दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई है.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
स्मृति ईरानी के नाम पर चर्चा
बीजेपी से इस समय जो नाम से सबसे ज्यादा चर्चा में है उसमे हाल ही में राष्ट्रीय महासचिव बनायीं गयीं स्मृति ईरानी शामिल हैं. उसके अलावा हरीश द्विवेदी का नाम भी चर्चा में है. हालांकि बीजेपी में नए चेहरों के साथ पुराने चेहरों को भी मौका देने की बात चल रही है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।