उत्तर प्रदेश

CM योगी का चाचा-भतीजे पर हमला, अखिलेश यादव ने कसा तंज

Mukesh Kumar · 19 Sep 2026
1 / 5

CM योगी का चाचा-भतीजे पर हमला, अखिलेश ने भी कसा तंज विधानसभा चुनाव से पहले यूपी में सियासी बयानबाजी उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी सपा के बीच जमकर बयानबाजी हो रही है.

2 / 5

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अखिलेश और शिवपाल पर निशाना साधा तो वहीं प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर तंज कसा. लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी ने समाजवादी पार्टी पर करारा हमला किया.

3 / 5

युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आज नौकरियां ही नौकरियां हैं लेकिन पहले चाचा-भतीजे मिलकर डकैती डालते थे.

4 / 5

अगले छः महीने के अंदर हम 1 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने जा रहे हैं. CM योगी ने क्या कहा? "2017 के पहले यूपी के बारे में लोगों की धारणा क्या थी? हर दूसरे दिन एक दंगा होता था. महीनों कर्फ्यू रहता था.

5 / 5

भर्ती बोर्डों में तत्कालीन सरकारों ने अपने भाई-भतीजों को बैठाकर प्रक्रिया को बदनाम करके रखा था. आज नौकरियां ही नौकरियां हैं. इन्हीं नौकरियों को पहले चाचा-भतीजे की जोड़ी निकल पड़ी थी डकैती डालने के लिए,बैखौफ निकलती थी.

चौकस खबर

CM योगी का चाचा-भतीजे पर हमला, अखिलेश यादव ने कसा तंज

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →