उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी v/s अखिलेश! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी सरकार और PDA पर करारा निशाना साधा है.
एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होगा. उधर अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भाजपा पर निशाना साधा.
CM योगी का जीत का दावा,PDA पर निशाना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम उत्तर प्रदेश में क्या होने वाला है.
80 और 20 के अनुपात का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 80 फ़ीसदी एनडीए और 20 फ़ीसदी में PDA और उसमें भी PDA का क्या हश्र होने वाला है यह सब आप जानते हैं.
80:20 के बयान का ये आधार दरअसल मुख्यमंत्री योगी के इस बयान के पीछे उत्तर प्रदेश के कोटे से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव है.