मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले योगी v/s अखिलेश!

CM योगी ने विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. योगी ने कहा कि 80 फ़ीसदी सीटों पर बीजेपी जीत दर्ज करेगी.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
योगी vs अखिलेश

सो.मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी सरकार और PDA पर करारा निशाना साधा है. एक कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होगा. उधर अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भाजपा पर निशाना साधा.

CM योगी का जीत का दावा,PDA पर निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्यसभा चुनाव ने बता दिया है कि विधानसभा चुनाव का परिणाम उत्तर प्रदेश में क्या होने वाला है. 80 और 20 के अनुपात का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि 80 फ़ीसदी एनडीए और 20 फ़ीसदी में PDA और उसमें भी PDA का क्या हश्र होने वाला है यह सब आप जानते हैं.

80:20 के बयान का ये आधार

दरअसल मुख्यमंत्री योगी के इस बयान के पीछे उत्तर प्रदेश के कोटे से राज्यसभा की 10 सीटों के लिए होने वाला चुनाव है. इन 10 सीटों में से 2 सीटों पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि भाजपा ने आठ उम्मीदवारों का नामांकन कराया है. माना जा रहा है कि सभी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित है और इसीलिए अनुपात भी 80 और 20 फ़ीसदी का है.

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

अखिलेश यादव का BJP पर निशाना

उधर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है अखिलेश यादव ने बीजेपी के भीतर ही आपसी कलह का जिक्र करते हुए लिखा है अपने अंतिम दौर में चल रहे भाजपाई भी अंदर ही अंदर टूट रहे हैं और भाजपा भी. अखिलेश ने लिखा कि भाजपा का अंत ऐतिहासिक होगा.

जाहिर है उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक है और ऐसे में बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच बयानों की सीधी लड़ाई शुरू हो गई है. विधानसभा चुनाव का परिणाम क्या होगा यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन बयानों के जरिए एक दूसरे का मनोबल डाउन करने की कोशिश की जा रही है.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · यूपी डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर की आबादी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।