मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

शाहजहांपुर की आबादी में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप

आबादी के बीच मगरमच्छ को रेंगता देख ग्रामीणों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
मगरमच्छ को काबू करते ग्रामीण

Baljeet Singh

उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के एक गांव में आज को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब रिहायशी इलाके में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ घुस आया. आबादी के बीच मगरमच्छ को रेंगता देख ग्रामीणों में भारी अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.

ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास बहने वाली नदी से निकलकर यह मगरमच्छ भटकते हुए सीधे बस्ती की ओर आ गया था. आबादी में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना फैलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई.

लाठी-डंडों से पाया काबू

इस दौरान कुछ साहसी ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और रस्सियों के सहारे उसे काबू करने का प्रयास किया, लेकिन उसके विशाल आकार को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई.

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद वन कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घंटों की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया. मगरमच्छ के काबू में आते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

वन विभाग ने आबादी से बाहर छोड़ा

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ है और उसे आबादी क्षेत्र से दूर ले जाकर सुरक्षित नदी में छोड़ दिया गया है. वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि नदी किनारे या आसपास वन्यजीव दिखने पर खुद जोखिम न उठाएं और तत्काल प्रशासन को सूचना दें.

मगरमच्छ को काबू करते ग्रामीण
मगरमच्छ को काबू करते ग्रामीण
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · यूपी डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिBJP उम्मीदवारों का नामांकन दाख़िल, जाएगी मंत्री की कुर्सी!

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।