कानून व्यवस्था पर CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान योगी: जो बेटी की सुरक्षा पर खतरा उसके लिए जहन्नुम के रास्ते! क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुखर अंदाज़ देखने को मिला.
भदोही में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो भी व्यक्ति युवाओं की नौकरी में सेंध लगाएगा, जेल जाएगा, प्रॉपर्टी जब्त होगी.
जो बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले रहेंगे. डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का भी योगी ने जिक्र किया.
भदोही में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित क़ालीन व्यापार मेला ‘इंडिया कार्पेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण की शुरूआत करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा और सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं.
क़ालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और प्रमुख उद्यमियों से सीएम योगी ने संवाद किया और एक्सपो की पचास वर्षों की यात्रा से जुड़े लोगों को बधाई दी.