मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तर प्रदेश

कानून व्यवस्था पर CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

CM योगी ने कानून व्यवस्था पर एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. जो बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले रहेंगे.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
इंडिया कार्पेट एक्सपो का उद्घाटन करते CM योगी

सो.मीडिया

योगी: जो बेटी की सुरक्षा पर खतरा उसके लिए जहन्नुम के रास्ते!

क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुखर अंदाज़ देखने को मिला. भदोही में बोलते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो भी व्यक्ति युवाओं की नौकरी में सेंध लगाएगा, जेल जाएगा, प्रॉपर्टी जब्त होगी. जो बेटी और व्यापारी की सुरक्षा पर खतरा पैदा करेगा, उसके लिए जेल और जहन्नुम के रास्ते खुले रहेंगे. डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों का भी योगी ने जिक्र किया.

भदोही में एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हस्तनिर्मित क़ालीन व्यापार मेला ‘इंडिया कार्पेट एक्सपो’ के स्वर्ण जयंती संस्करण की शुरूआत करते हुए सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधा और सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं. क़ालीन उद्योग से जुड़े निर्यातकों, विक्रेताओं और प्रमुख उद्यमियों से सीएम योगी ने संवाद किया और एक्सपो की पचास वर्षों की यात्रा से जुड़े लोगों को बधाई दी.

यह भी पढ़ें: UP: 13 हजार फेक EPIC कार्ड का मामला, ऑपरेटरों की ID बंद

सरकार बदल चुकी है भदोही जिले का नाम

योगी सरकार ने भदोही जिले का नाम संत रविदास के नाम पर रख दिया है. लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये बात कही. पहले भी कई बार भदोही का नाम बदला जा चुका है लेकिन सपा सरकार में वापस भदोही कर दिया गया था. दलित संत के नाम पर जिले का नाम रखने पर कई बार सियासत हो चुकी है लेकिन अब योगी सरकार इस दिशा में फैसला ले चुकी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की नंबर-1 अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में यूपी तेजी से आगे बढ़ रहा है. हमने सिंगल विंडो क्लीयरेंस की सुविधा दी है, निवेश मित्र, निवेश सारथी और उद्यमी मित्र पॉलिसी का एडवांटेज भी मौजूद है. भदोही की कला रोज़गार भी पैदा कर रही है, निर्यात भी बढ़ा रही है और युवाओं को अवसर भी दे रही है. भदोही को वैश्विक पहचान मिल रही है.

कालीन 'वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का हिस्सा

योगी सरकार ने हर जिले के एक उत्पाद को बढ़ावा देने की दिशा में क़दम उठाए हैं. इसी कड़ी में भदोही की क़ालीन को ही वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट का हिस्सा बनाया गया है. 1340 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए मुख्यमंत्री ने विकास के एजेंडे को दोहराया.

यूपी विधानसभा चुनाव नज़दीक है, ऐसे में मुख्यमंत्री योगी क़ानून व्यवस्था के मॉडल को बार-बार जनता के बीच रख रहे हैं क्योंकि यूपी से बाहर भी कई राज्यों के चुनाव में उनके जोशीले भाषण और बुलडोज़र एक्शन की चर्चा हो चुकी है. फ़िलहाल क़ानून व्यवस्था हाथ में लेने और सुरक्षा पर खतरा बनने वाले के लिए सीएम योगी ने फिर कह दिया है जहन्नुम के रास्ते खुले रहेंगे. अब सोशल मीडिया में इस बयान की ख़ूब चर्चा हो रही है.

लोगों से संवाद करते मुख्यमंत्री योगी
लोगों से संवाद करते मुख्यमंत्री योगी
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · यूपी डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तराखंडकुमाऊँ में दलित राजनीति की बयार, BJP का राज्यसभा वाला प्रहार

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।