राष्ट्रीय

चक्रवात अर्नब का कहर, आंध्र में तबाही; यूपी-बिहार में अलर्ट

Jai Prakash · 28 Oct 2026
1 / 5

अर्नब तूफ़ान आज सुबह आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है, जिसका व्यापक असर देखने को मिल रहा है. इसमें कई जगह तेज हवाओं के चलते पेड़ उखड़ गए, बिजली के खम्भे भी कई जगह उखड़ गए यही नहीं सड़कें भी प्रभावित हुईं हैं.

2 / 5

आपदा प्रबंधन की टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटीं हैं. इससे पहले एक आन्ध्र प्रदेश और ओडिशा में एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षति स्थानों पर पहुंचाया गया है.

3 / 5

प्रशासन ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर ही रहने की अपील की है. इन तीन राज्यों में ज्यादा असर अर्नब तूफ़ान से ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और तेलांगना के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है.

4 / 5

हवा की रफ़्तार 100 से 150 किमीं प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है. निचले इलाकों में पानी भरने से स्थिति कई जगह खराब होने की सूचना है.

5 / 5

इसके अलावा प्रशासन ने मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी है और स्कूल-कॉलेज भी बंद कर दिए गए हैं. सभी प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक टीमों को अलर्ट रहने को कहा गया है. दोपहर तक कहीं से भी जनहानि की सूचना नहीं थी.

चौकस खबर

चक्रवात अर्नब का कहर, आंध्र में तबाही; यूपी-बिहार में अलर्ट

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →