राजधानी दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर कोई धरना-प्रदर्शन या विरोध नहीं हो सकेगा. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित धरना-प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है.
इसके लिए अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल है. यह फैसला गृह मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी की सिफारिश के बाद लिया गया.
धरनों का केंद्र रहा है जंतर-मंतर यहां बता दें कि जंतर-मंतर बीते लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलो, संगठनों, और कई समूहों के धरने-प्रदर्शन का केंद्र रहा है. अब इसे धरना-प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है.
यह फैसला सुरक्षा कारणों के साथ ही यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है. इधर बीते कुछ दिनों से लगातार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव जारी है.
किसी को भी जंतर-मंतर पर नहीं जाने दिया जा रहा है. इस बीच विपक्षी इंडिया गठबंधन भी लगातार यहां प्रदर्शन की मांग कर रहे थे. लेकिन अब उनका अगला कदम क्या होगा ? इसको लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.