मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

दिल्ली में जंतर-मंतर पर धरना बंद, 3 नए प्रदर्शन स्थल तय

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित धरना-प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
फाइल फोटो

Social Media

राजधानी दिल्ली में अब जंतर-मंतर पर कोई धरना-प्रदर्शन या विरोध नहीं हो सकेगा. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को निर्धारित धरना-प्रदर्शन स्थल की लिस्ट से हटा दिया है. इसके लिए अब रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी मैदान शामिल है. यह फैसला गृह मंत्रालय की ओर से गठित कमेटी की सिफारिश के बाद लिया गया.

धरनों का केंद्र रहा है जंतर-मंतर

यहां बता दें कि जंतर-मंतर बीते लंबे समय से विभिन्न राजनीतिक दलो, संगठनों, और कई समूहों के धरने-प्रदर्शन का केंद्र रहा है. अब इसे धरना-प्रदर्शन स्थल की सूची से हटा दिया गया है. यह फैसला सुरक्षा कारणों के साथ ही यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखकर लिया गया है.

इधर बीते कुछ दिनों से लगातार जंतर-मंतर पर प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस और प्रदर्शनकारियों में टकराव जारी है. किसी को भी जंतर-मंतर पर नहीं जाने दिया जा रहा है. इस बीच विपक्षी इंडिया गठबंधन भी लगातार यहां प्रदर्शन की मांग कर रहे थे. लेकिन अब उनका अगला कदम क्या होगा ? इसको लेकर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.


फाइल फोटो
फाइल फोटो
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · नेशनल डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राजनीतिज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करेगा विपक्ष

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।