उत्तराखंड

भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक

Mukesh Kumar · 04 Oct 2026
1 / 5

भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक उत्तराखंड सरकार की ओर से पहली बार चंपावत जिले में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया.

2 / 5

प्रदेश के दूरदराज़ वाले इलाकों और सीमांत क्षेत्र तक शासन की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सीएम धामी की ओर से ये क़दम उठाया गया. बनबसा एनएचपीसी परिसर में आयोजित कैबिनेट बैठक में चौबीस प्रस्तावों पर चर्चा की गई.

3 / 5

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक बार फिर चुनाव से पहले राज्य सरकार की ओर से जनता के बीच शासन की पहुँच होने का संदेश देने की कोशिश की जा रही है. अब जिला स्तर पर कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा.

4 / 5

हालांकि इससे पहले भी हरिद्वार में हर की पैड़ी, चमोली में गैरसैंण, अल्मोड़ा, पौड़ी, केदारनाथ धाम, टिहरी झील में कैबिनेट बैठक हो चुकी है. अब चुनाव नज़दीक है लिहाजा धामी सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है.

5 / 5

रविवार को चंपावत जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. 24 प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा कुक्कुट पालन के लिए फ़ीड पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी.

चौकस खबर

भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →