मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तराखंड

भारत-नेपाल सीमा पर बनबसा में पहली बार धामी कैबिनेट की बैठक

भारत नेपाल सीमा पर पहली बार बनबसा में कैबिनेट बैठक का आयोजन हुआ। उत्तराखंड सरकार अब जिलों में भी कैबिनेट बैठक करने जा रही है।

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
बनबसा में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करते सीएम धामी

Cm Media cell

उत्तराखंड सरकार की ओर से पहली बार चंपावत जिले में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया. प्रदेश के दूरदराज़ वाले इलाकों और सीमांत क्षेत्र तक शासन की पहुँच सुनिश्चित करने के लिए सीएम धामी की ओर से ये क़दम उठाया गया. बनबसा एनएचपीसी परिसर में आयोजित कैबिनेट बैठक में चौबीस प्रस्तावों पर चर्चा की गई.

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में एक बार फिर चुनाव से पहले राज्य सरकार की ओर से जनता के बीच शासन की पहुँच होने का संदेश देने की कोशिश की जा रही है. अब जिला स्तर पर कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जाएगा. हालांकि इससे पहले भी हरिद्वार में हर की पैड़ी, चमोली में गैरसैंण, अल्मोड़ा, पौड़ी, केदारनाथ धाम, टिहरी झील में कैबिनेट बैठक हो चुकी है. अब चुनाव नज़दीक है लिहाजा धामी सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है. रविवार को चंपावत जिले में भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए.

24 प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा

कुक्कुट पालन के लिए फ़ीड पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जाएगी. दो हज़ार कुक्कुट पालकों को मिलेगा लाभ

यह भी पढ़ें: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार

पशुपालन, मत्स्य और डेयरी विकास विभाग के बीच समन्वय के लिए डायरेक्टर जनरल के पद को अपग्रेड करने को मंजूरी

युवाओं के कौशल विकास के लिए AI ट्रेनिंग समेत तकनीकि दक्षता की दिशा में फैसला, दो सौ करोड़ की नई योजना

टीडीसी को 66 करोड़ का स्पेशल पैकेज दिया गया

कर्मचारी आचरण नियम संशोधन को मंजूरी, हर साल संपत्ति का ब्यौरा देना होगा

कैबिनेट ने प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी का पद समूह ख करने का प्रस्ताव पास किया

निजी विवि के लिए 5 करोड़ का गारंटी फंड खत्म, 10 एकड़ ज़मीन का नियम भी बदला

राज्य में नजूल भूमि के नियमितीकरण के लिए अभियान चलेगा

वन विभाग से जुड़े मामले निस्तारित करने के लिए पीएमयू बनाने पर चर्चा

टिहरी के नरेन्द्रनगर में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोला जाएगा

प्रदेश में डॉक्टरों का मानदेय बढ़ाने का प्रस्ताव मंज़ूर

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा

“उत्तराखंड के हर क्षेत्र का संतुलित विकास राज्य सरकार की प्रतिबद्धता है. सीमांत गांवों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक विकास की गति को समान रूप से आगे बढ़ाया जाएगा. जब कैबिनेट बैठक अलग-अलग क्षेत्रों में होंगी तो वहां की स्थानीय परिस्थितियों. जन अपेक्षाओं और विकास की जरूरतों को समझने और उन पर फैसले लेने में मदद मिलेगी.”

2010 से शुरू हुई देहरादून से बाहर कैबिनेट मीटिंग

देहरादून से बाहर कैबिनेट मीटिंग की शुरूआत साल 2010 से शुरू हुई थी. हरिद्वार से होते हुए गैरसैंण, पौड़ी, टिहरी, अल्मोड़ा, केदारनाथ और अब चंपावत जिले का बनबसा. हालांकि चंपावत से सीएम धामी का भी सीधा कनेक्शन है क्योंकि वह इसी जिले से विधायक हैं. हालांकि 2022 के चुनाव में वह अपनी सीट हार गए थे.

बहरहाल अब जनता से जुड़ने का संदेश देने के लिए जिलों में कैबिनेट बैठक का आयोजन किया जा रहा है. दावा है जनता से जुड़ने का लेकिन असल में इस पर कितना अमल हुआ ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · उत्तराखंड डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तराखंडहल्द्वानी मामले पर कॉंग्रेस और राहुल पर बरसे BJP नेता

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।