मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तराखंड

जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार

हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत का था. हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे.

मुख्य बातें
  • 1-बदरीनाथ से देहरादून जा रहा था.
  • 2-जोशीमठ में हुआ है हादसा.
  • 3- छह लोग सवार हैं हेलिकॉप्टर में.
फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
सांकेतिक छवि

सोशल मीडिया

उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत का था.  हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बदरीनाथ से देहरादून जाते समय यह हादसा हुआ है.

शुरूआती जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर मारवाड़ी पुल के पास जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई. एसडीआरएफ की जोशीमठ और पांडुकेश्वर टीमें दोपहर 2:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुईं.

ये थे हेलिकॉप्टर में सवार 

यह भी पढ़ें: गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारी की समीक्षा

हेलीकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों की पहचान चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व के रूप में हुई है. वहीं, पायलट की पहचान हिमांशु के तौर पर बताई गई है। इस तरह हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग मौजूद थे. जोशीमठ में हुए इस हादसे को लेकर फिलहाल उपलब्ध जानकारी में हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की पहचान सामने आई है. घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों और हादसे के कारणों के बारे में अधिक विवरण सामने आने का इंतजार है.

अधिकारियों ने की हादसे की पुष्टि 

एसडीएम जोशीमठ के मुताबिक, चाय गांव के ऊपर एक हेलिकॉप्टर के कैश होने की सूचना मिली है. इस संबंध में UCADA के अधिकारियों ने बताया कि बदरीनाथ से सहस्रधारा जा रहे ट्रांस भारत हेलिकॉप्टर की लोकेशन चाय गांव के ऊपर आर्मी कैंपन के पास दिख रही है. इसमें पायलट समेत छह यात्री सवार थे. अभी क्रैश या सेफ लैंडिंग की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.

सीएम धामी ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए राहत एंव बचाव के निर्देश दिए हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है. जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.”स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं. गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं. ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं.”

दो दिन से हो रही बर्फ़बारी 

यहां बता दें कि केदारनाथ धाम और ऊपरी इलाकों में बीते दो दिनों से बर्फ़बारी जारी है. जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया है और जनजीवन भी प्रभावित है, ऐसे में इस तरह के मौसम में हेलीकॉप्टर उड़ाने की अनुमति देने पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. स्थानीय अधिकारी हेलीकॉप्टर से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं.

सांकेतिक
सांकेतिक
WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Jai Prakash
लेखक के बारे में
Jai Prakash · उत्तराखंड डेस्क

चौकस खबर के एडिटर। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राष्ट्रीय राजनीति, अपराध और ज़मीनी मुद्दों पर रिपोर्टिंग।

112 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट में पटाखों पर बैन और बेरियम पर सुनवाई

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।