मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तराखंड

सेवा संकल्प अभियान के तहत CM धामी ने लिया अभियान में हिस्सा

PM मोदी के जन्मदिन पर शुरू हुए सेवा ही संकल्प अभियान के तहत CM धामी ने नानकमत्ता में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
श्री नानकमत्ता साहिब में अभियान में हिस्सा लेते CM धामी

CM media cell

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर आयोजन सेवा संकल्प अभियान उत्तराखंड में ज़ोर-शोर से चल रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया और श्रमदान किया.

लोगों से CM ने की अपील

गुरुद्वारा परिसर में मुख्यमंत्री ख़ुद साफ़-सफाई की और लोगों ने स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की. अभियान में हिस्सा लेने से पहले सीएम धामी ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की.

CM धामी ने दिए निर्देश

धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने और अपने आस-पास के सामाजिक परिवेश को साफ़ सुथरा रखने के लिए भी सीएम धामी ने लोगों को संदेश दिया. मुख्यमंत्री ने दावा कि धार्मिक महत्व वाली जगहों के सार्वजनिक स्थानों से बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, अस्पताल और सरकारी दफ्तरों में विशेषतौर पर स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रयास किए जाने चाहिए.

17 सितंबर को पीएम मोदी के जन्मदिन पर देवभूमि उत्तराखंड में शुरू हुए सेवा संकल्प अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. इसी कड़ी में सीएम पुष्कर सिंह धामी भी अभियान में शामिल हुए और लोगों से अपील भी की.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · उत्तराखंड डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राष्ट्रीयCEC के निलंबन की माँग SC से ख़ारिज, आरोपों पर आयोग को नोटिस

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।