मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
उत्तराखंड

हल्द्वानी मामले पर कॉंग्रेस और राहुल पर बरसे BJP नेता

उत्तराखंड में मुख्यमंत्री धामी और प्रदेश प्रभारी राम माधव कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर बरसे और कहा कि वह झूठ के नैरेटिव की राजनीति करते हैं.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
राम माधव का स्वागत करते सीएम धामी

@bjputtarakhand

झूठे नैरेटिव की राजनीति करती है कॉंग्रेस और राहुल: राम माधव

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने कवायद शुरू कर दी है. प्रदेश मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठक में 60 सीट पार का संकल्प लिया गया है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी राम माधव ने दावा किया कि PM मोदी के सुशासन के आधार पर राज्य में भी बीजेपी जीत की हैट्रिक लगायेगी. वहीं मुख्यमंत्री धामी ने कहा, राहुल गांधी और विपक्ष के झूठ की पोल हर बार जनता के सामने खुल रही है, उन्हें कोई गम्भीरता से नहीं लेता है तभी वे अभद्र टिप्पणी करने वाले कॉमेडियन्स के सहारे चुनाव मैदान में उतरे हैं. कांग्रेस और राहुल झूठे नैरेटिव की राजनीति करते हैं.

देवभूमि में भी चुनावी बिसात बिछाने के लिए बीजेपी ने संगठनात्मक चूड़ियां टाइट करना शुरू कर दी हैं. सुशासन के फॉर्मूले पर एक बार चुनाव जीतने की रणनीति् बनाई जा रही है. मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रणनीति का खुलासा किया. माधव ने कहा कि चुनाव का समय है और हमें अब अपनी कार्यप्रणाली का मोड बदलना पड़ेगा. आने वाले 4 से 6 महीने में हमें राजनीतिक दृष्टि से कार्य करते हुए लक्षित परिणाम हासिल करने हैं.

हल्द्वानी मामले में क्या बोले धामी?

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन-जन की सरकार के अभियान से हमने घर-घर पहुंच कर लोगों की समस्याएं दूर करने का काम किया है. अब तक हुए दो चरणों में 6.5 लाख लोगों ने प्रतिभाग किया है जिसमें संगठन की भूमिका भी बहुत शानदार रही है. शीघ्र ही हम इस अभियान का तीसरा चरण भी चलाएंगे. उन्होंने पार्टी के मोर्चा और प्रकोष्ठों की भूमिका की सराहना करते हुए एससी मोर्चे का उदाहरण दिया और बताया कि किस तरह उन्होंने हल्द्वानी मामले में विपक्ष की जातिवादी सोच का भंडाफोड़ किया।

यह भी पढ़ें: जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग सवार

नक़ल माफिया, भ्रष्टाचार पर सख्ती

धामी ने ये भी कहा कि इसी तरह कई और मामलों में भी झूठ फैलाने का प्रयास किया गया जिसमें उनके राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ राहुल गांधी भी शामिल रहे जिन्होंने देहरादून में आकर झूठ बोला कि राज्य में भ्रष्टाचारियों एवं नकल माफियाओं पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है. जबकि 100 से अधिक नकल माफिया और भ्रष्टाचारियों को हमने सलाखों के पीछे पहुंचाया है. हमने बड़ा छोटा देखकर नहीं, गुनाह देखकर कार्यवाही की जिससे राज्य के इतिहास में सबसे बड़े अधिकारी IAS की भी गिरफ्तारी हुई.

बाँसुरी स्वराज का बयान

कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी बांसुरी स्वराज ने कहा कि मोर्चे हमारी पार्टी की वह फ्रंटल इकाई है जो राजनीतिक लड़ाई को मोर्चे पर आगे से लीड करती है। इसी तरह प्रकोष्ठ, पार्टी की रणनीतिक योजना में सीधे अलग अलग सामाजिक वर्गों पर केंद्रित होकर सर्जिकल स्ट्राइक करने का काम करते हैं। वही आवाहन किया कि कमर कस लें और अपनी प्रसार प्रचार और प्रभाव की शक्ति का सर्वश्रेष्ठ इस्तेमाल करें।

झूठे नैरेटिव से लड़ाई- बीजेपी

प्रदेश सह प्रभारी अरविंद मेनन ने कहा की राजनीतिक परिस्थितियों को देखें तो हमारे सीधी लड़ाई आज भी झूठे नैरेटिव के आधार राजनीति करने वालों के साथ है. कांग्रेस पार्टी बार-बार झूठ बोलकर उसे सच साबित करने के षड्यंत्र में जुटी रहती है. सभी कार्यकर्ताओं को संपर्क, संवाद, समन्वय और सहयोग के मूल मंत्र पर चुनाव में जुटने का आवाहन किया.

बैठक में सभी सातों मोर्चों युवा, महिला, किसान, एससी, एसटी, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक मोर्चों के अध्यक्ष ने अपने-अपने मोर्चे की ओर से संचालित कार्यक्रमों और अभियान की विस्तृत रिपोर्ट पेश की. ज़ाहिर है बीजेपी ने राज्य के नए प्रभारियों औेर सह प्रभारियों का ऐलान करने के बाद उन्हें भी मोर्चे पर लगा दिया है जिससे मिशन 2027 पर विजय हासिल की जा सके.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · उत्तराखंड डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तराखंडहरियाणा के युवाओं ने CM से साझा किए राज्य भ्रमण के अनुभव

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।