उत्तर प्रदेश

IAS की नौकरी छोड़ी, अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल

Jai Prakash · 29 Sep 2026
1 / 5

यूपी कैडर की पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान कर दिया है. महीनेभर पहले ही उन्होंने सेवा से इस्तीफा दिया था. मंगलवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए राजनीति में उतरने की बात कही.

2 / 5

लेकिन किस पार्टी और किस जगह से चुनाव लड़ेंगी इसका खुलासा अभी उन्होंने नहीं किया है. दिव्या मित्तल ने यूपी को अपनी कर्मभूमि बताया और कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा इसी राज्य से शुरू होगी.

3 / 5

उन्होंने कहा उनका उद्देश्य किसी नेता को बदलना नहीं है, बल्कि राजनीति के काम करने के तरीके में बदलाव लाना है. उन्होंने लोगों के साथ मिलकर काम करने की बात कही.

4 / 5

इस्तीफे से चर्चा में आयीं थीं दिव्या मित्तल 2013 बैच की आईएएस अधिकारी थीं. अगस्त में उन्होंने 13 साल की सेवा के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया.

5 / 5

उस समय उन्होंने राजनीति में उतरने का कोई इशारा नहीं किया था, लेकिन उन्होंने जीवन में कुछ नया करने का जरुर इशारा किया था. इस बीच पिछले दिनों उनका इस्तीफा स्वीकार हो गया था.

चौकस खबर

IAS की नौकरी छोड़ी, अब राजनीति में उतरेंगी दिव्या मित्तल

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →