राजनीति

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की नई पार्टी, मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव

Jai Prakash · 15 Oct 2026
1 / 5

पिछले दिनों अपने इस्तीफे और राजनीति में एंट्री से चर्चा में आईं पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने अपनी सियासी पारी का औपचारिक ऐलान कर दिया है.

2 / 5

उन्होंने अपनी पार्टी ‘जन नीति भारत’ की घोषणा के साथ ही मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है. गुरूवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आकर अपनी पार्टी और विधानसभा सीट का ऐलान किया है.

3 / 5

अपनी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने पर ऐलान के साथ उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को विराम दे दिया है. आगामी 2027 में वे मिर्जापुर सदर से मैदान में उतरेंगी.

4 / 5

मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान यहां बता दें कि दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से पुराना प्रशासनिक जुड़ाव रहा है. वह जिले में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुकी हैं.

5 / 5

अपने कार्यकाल के दौरान वह स्थानीय स्तर पर कई मुद्दों को लेकर चर्चा में रही थीं. अब मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद जिले की राजनीति में उनकी भूमिका अहम चर्चा का विषय बन गई है.

चौकस खबर

पूर्व IAS दिव्या मित्तल की नई पार्टी, मिर्जापुर से लड़ेंगी चुनाव

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →