पिछले दिनों अपने इस्तीफे और राजनीति में एंट्री से चर्चा में आईं पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने अपनी सियासी पारी का औपचारिक ऐलान कर दिया है. उन्होंने अपनी पार्टी ‘जन नीति भारत’ की घोषणा के साथ ही मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है.
गुरूवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर आकर अपनी पार्टी और विधानसभा सीट का ऐलान किया है. अपनी पार्टी के साथ चुनाव लड़ने पर ऐलान के साथ उन्होंने किसी पार्टी में शामिल होने की अटकलों को विराम दे दिया है. आगामी 2027 में वे मिर्जापुर सदर से मैदान में उतरेंगी.
मिर्जापुर सदर सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान
यहां बता दें कि दिव्या मित्तल का मिर्जापुर से पुराना प्रशासनिक जुड़ाव रहा है. वह जिले में जिलाधिकारी के पद पर तैनात रह चुकी हैं. अपने कार्यकाल के दौरान वह स्थानीय स्तर पर कई मुद्दों को लेकर चर्चा में रही थीं. अब मिर्जापुर सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद जिले की राजनीति में उनकी भूमिका अहम चर्चा का विषय बन गई है.
यह भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA गठबंधन का महाभियोग प्रस्ताव
मिर्जापुर में उनके हालिया दौरों और स्थानीय लोगों से मुलाकातों के दौरान भी उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं.
कौन हैं पूर्व IAS दिव्या मित्तल?
दिव्या मित्तल भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी रही हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभाईं. मिर्जापुर की जिलाधिकारी के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान लहुरियादह गांव तक पाइपलाइन के जरिए पानी पहुंचाने की पहल भी चर्चा में रही थी.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।