उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं.
इस बीच चुनाव आयोग ने इन सभी राज्यों में उन अधिकारियों को हटाने के निर्देश दिए हैं, जो अपने गृह जनपद या फिर पिछली बार तैनाती वाली विधानसभा में तैनात हैं.
इन राज्यों में यूपी के साथ उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर शामिल हैं. यहां मुख्य सचिव को आयोग द्वारा निर्देश मिल चुके हैं. इस आदेश के पीछे निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराना है.
पिछली बार तैनात रहे अधिकारी हटेंगे चुनाव आयोग के इस निर्देश के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया से सीधे जुड़े अधिकारियों की तैनाती उनके गृह जनपद में नहीं की जाएगी.
इसके साथ ही ऐसे अधिकारियों को उन विधानसभा क्षेत्रों में भी तैनात नहीं किया जाएगा, जहां वे पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए उपचुनाव के दौरान तैनात थे.