अपराध

FBI की टॉप 10 वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, 10 करोड़ इनाम

Mukesh Kumar · 29 Sep 2026
1 / 5

FBI की टॉप 10 वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, 10 करोड़ का इनाम अमेरिकी जाँच एजेंसी एफ़बीआई (FBI)यानि फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह पर शिकंजा कस दिया है.

2 / 5

FBI ने उसे टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़े अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है. एफ़बीआई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आधिकारिक जानकारी साझा की है.

3 / 5

गोल्डी बराड़ की फोटो के साथ उसका नाम टॉप 10 फ़रार अपराधियों की लिस्ट में शामिल करते हुए सूचना देने वाले को 10 लाख डालर तक के इनाम का ऐलान किया गया है.

4 / 5

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के ख़िलाफ़ अमेरिका में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. एफ़बीआई के मुताबिक़ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है.

5 / 5

दक्षिणी कैलिफोर्निया, अमेरिका और कनाडा में हिंसा से जुड़ी घटनाओं में शामिल होने का उस पर आरोप है.

चौकस खबर

FBI की टॉप 10 वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, 10 करोड़ इनाम

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →