FBI की टॉप 10 वांटेड लिस्ट में गोल्डी बराड़, 10 करोड़ का इनाम
अमेरिकी जाँच एजेंसी एफ़बीआई (FBI)यानि फ़ेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह पर शिकंजा कस दिया है. FBI ने उसे टॉप 10 मोस्ट वांटेड भगोड़े अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है.
एफ़बीआई ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में आधिकारिक जानकारी साझा की है. गोल्डी बराड़ की फोटो के साथ उसका नाम टॉप 10 फ़रार अपराधियों की लिस्ट में शामिल करते हुए सूचना देने वाले को 10 लाख डालर तक के इनाम का ऐलान किया गया है.
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तार
भारतीय मूल के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के ख़िलाफ़ अमेरिका में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. एफ़बीआई के मुताबिक़ सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा है. दक्षिणी कैलिफोर्निया, अमेरिका और कनाडा में हिंसा से जुड़ी घटनाओं में शामिल होने का उस पर आरोप है.
यह भी पढ़ें: मऊ: हत्या आरोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे को जलाया
जुलाई में जारी हो चुका वारंट
राजनैतिक, धार्मिक हस्तियों के ख़िलाफ़ साज़िश रचने से लेकर हत्या, अपहरण, मादक पदार्थ और हथियार तस्करी तक के आरोप इस गैंग पर हैं. १ जुलाई २०२६ को गोल्डी बराड़ के ख़िलाफ़ मध्य कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी किया था.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से चर्चा में आया
गोल्डी बराड़ भारतीय मूल का है और पंजाब का रहने वाला है. पंजाब का मुक्तसर साहिब का मूल निवासी गोल्डी बराड़ उस वक्त सबसे ज्यादा सुर्खियों में आया जब पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की सनसनीख़ेज़ तरीके से हत्या कर दी गई. साल २०२३ में कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने का आरोप भी उस पर है.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।