गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारी की समीक्षा 27 अक्टूबर से राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण भराड़ीसैंण में शुरू हो रहे विधानसभा के साल 2026 के तृतीय सत्र की तैयारियों की स्पीकर ने समीक्षा की.
सुरक्षा व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर स्पीकर ऋतु खण्डूडी भूषण ने शनिवार को देहरादून स्थित विधानसभा भवन में शासन, पुलिस प्रशासन और उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की।
बैठक में सत्र के सफल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए.
वाहन एंट्री पास सीमित रहेंगे, सख्ती के निर्देश विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय और पुलिस विभाग को सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए.
उन्होंने कहा कि विधानसभा की गरिमा और सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.