होर्मुज के पास पानी में दिखे iPhone, ईरानी मछुआरों की मौज!
भारत में लोग आईफ़ोन के लेटेस्ट मॉडल के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया में ऐसा भी वायरल हो रहा है जिसमें पानी के बीच आईफ़ोन के बॉक्स फैले नज़र आ रहे हैं.
होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज़ पर हमले के बाद की ये तस्वीरें बताई जा रही हैं. सिंगापुर के फ़्लैग वाला जहाज़ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 14 अक्टूबर के आस-पास होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की ओर से एक जहाज़ पर हमला कर दिया गया.
सिंगापुर के झंडे वाला जहाज़ जीएफएस प्राइड होर्मुज जलडमरूमध्य में डूब गया. दावा किया जा रहा है कि किसी मिसाइल हमले या ईरानी दावे के मुताबिक़ समुद्री माइन्स की वजह से ऐसा हुआ है.
जहाज़ पर सवार क्रू मेंबर सुरक्षित जहाज़ में सवार चालक दल के सभी 21 सदस्यों को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया. हमले के बाद कंटेनर पूरी तरह समुद्र में इधर-उधर बिखर गए और उनमें लदा सामान भी फैल गया.