मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

होर्मुज के पास पानी में दिखे iPhone, ईरानी मछुआरों की मौज!

जिस आईफोन के लिए भारत में लोग लाइन में लगे हैं वो पानी में तैरते दिखे. कार्गो हादसे का शिकार हुआ तो लोग सामान पर टूट पड़े.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
समुद्र में फैले iphone के बॉक्स

सो.मीडिया

भारत में लोग आईफ़ोन के लेटेस्ट मॉडल के लिए लाइन में लगे हैं लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया में ऐसा भी वायरल हो रहा है जिसमें पानी के बीच आईफ़ोन के बॉक्स फैले नज़र आ रहे हैं. होर्मुज स्ट्रेट में एक जहाज़ पर हमले के बाद की ये तस्वीरें बताई जा रही हैं.

सिंगापुर के फ़्लैग वाला जहाज़

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ 14 अक्टूबर के आस-पास होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की ओर से एक जहाज़ पर हमला कर दिया गया. सिंगापुर के झंडे वाला जहाज़ जीएफएस प्राइड होर्मुज जलडमरूमध्य में डूब गया. दावा किया जा रहा है कि किसी मिसाइल हमले या ईरानी दावे के मुताबिक़ समुद्री माइन्स की वजह से ऐसा हुआ है.

जहाज़ पर सवार क्रू मेंबर सुरक्षित

जहाज़ में सवार चालक दल के सभी 21 सदस्यों को सफलता पूर्वक रेस्क्यू कर लिया गया. हमले के बाद कंटेनर पूरी तरह समुद्र में इधर-उधर बिखर गए और उनमें लदा सामान भी फैल गया. खबरों के मुताबिक़ नावों में सवार स्थानीय मछुआरों ने कुछ सामान उठा लिया. कुछ बॉक्स में परफ़्यूम और कुछ में आईफ़ोन होने का दावा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

AI वीडियो भी हो रहा वायरल!

हालांकि सोशल मीडिया में होर्मुज द्वीप के किनारे लाल रंग के पानी के बीच लोगों की चहलकदमी से जुड़ा वीडियो एआई जनरेटेड बताया जा रहा है, लेकिन आईफोन और परफ़्यूम लादकर जा रहे कार्गो के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना सही है. बताया जा रहा है कि शिप पर 2500 कंटेनर लदे हुए थे.

रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि UAE के दुबई से ये कार्गो लग्जरी परफ्यमू और आईफ़ोन का लेटेस्ट मॉडल लेकर सिंगापुर जा रहा था. हालांकि अधिकारिक रूप से आईफ़ोन लदे होने और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं की पुष्टि होने का इंतज़ार है, लेकिन भारत में इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

ईरान की ओर से लगातार होर्मुज में हमले जारी हैं. इससे पहले 23 सितंबर को भी हमला हुआ था जिसमें एंटीगुआ ऐर बारबुडा के झंडे वाला एक जहाज़ डूब गया था. ईरान की ओर से अमेरिका से युद्ध के बाद कई जहाजों पर हमले किए हैं, खबरों के मुताबिक़ फरवरी से अब तक तीन जहाज़ डूब चुके हैं.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · नेशनल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → राष्ट्रीयबिस्किट में जानवरों वाली भूसी, FSSAI का 3 कंपनियों पर एक्शन

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।