मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

बिस्किट में जानवरों वाली भूसी, FSSAI का 3 कंपनियों पर एक्शन

FSSAI ने Proyagold बिस्किट समेत 3 कंपनियों के खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही शुरू कर दी है. लोगों की सेहत के साथ इन कंपनियों पर खिलवाड़ का आरोप है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
FSSAI का फ़ूड सेफ्टी पर बड़ा एक्शन

@FSSAI

देश की चर्चित प्रियागोल्ड बिस्किट कंपनी के ख़िलाफ़ FSSAI ने बड़ा एक्शन लिया है.सूर्या फ़ूड एंड एग्रो लिमिटेड के ख़िलाफ़ मुकदमे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है. आरोप है कि प्रियागोल्ड नाम से बिस्किट बनाने वाली कंपनी ने फाइबर के लिए जानवरों की भूसी का इस्तेमाल किया. इसके अलावा दो अन्य कंपनियों पर भी एक्शन लिया गया है.

देश के खाद्य सुरक्षा नियामक ने एक ताजा जानकारी साझा करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है. रोजमर्रा के जीवन में हम जिस बिस्किट का सेवन करते हैं वह इंसानों के लिए नहीं बल्कि जानवरों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली भूसी से बनाया जा रहा था. एक उपभोक्ता की शिकायत केस बाद जाँच की गई तो मौके पर पशु आहार वाली बोरियों में भूसी मिली थी. साफ़ सफ़ाई और कच्चे माल के स्टोरेज से लेकर परिसर के रखरखाव में भी कमियां पाई गई थीं.

बिस्किट में जानवरों वाली भूसी,चलेगा केस!

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

FSSAI के मुताबिक़ निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर लापरवाही के बाद सूर्या फ़ूड एंड एग्रो लिमिटेड के ख़िलाफ़ केस चलाने के लिए मंजूरी दे दी गई है. कंपनी का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया गया है. नियामक ने कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ क़तई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.

2 अन्य कंपनियों पर भी अभियोजन की इजाजत

प्राधिकरण ने डोडला डेयरी लिमिटेड के ख़िलाफ़ भी एक्शन लिया है. फ़ुल क्रीम दूध की क्वालिटी घटिया स्तर की होने के बाद मुकदमा चलाने के लिए अनुमति दे दी है. लैब परीक्षण में डिटर्जेंट या कास्टिक सोडा और मिल्क फैट तय न्यूनतम सीमा से कम मिला था. वहीं एक अन्य मामले में UEIR ऑर्गेनिक फ़ूड्स प्राइवेट लिमिटेड के ख़िलाफ़ भी मुकदमा चलाने की इजाज़त दे दी है. ऑर्गेनिक किशमिश के नमूने में कीटनाशक के अवशेष तय सीमा से अधिक मिले थे जिसके बाद इसे असुरक्षित घोषित किया गया.

FSSAI ने कई अन्य कंपनियों को नोटिस भेजे

खाद्य सुरक्षा नियामक ने लापरवाही बरतने पर कई अन्य कंपनियों को भी नोटिस जारी किया है. जिनमें नरपधम फूड्स, सन रिजेज हेल्थ केयरर्स और मेसर्स शा कांतिलाल जयंतीलाल के नाम शामिल हैं. इन कंपनियों पर भी खाद्य सुरक्षा, साफ़-सफाई स्टोरेज और लाइसेंस के अनुपालन में लापरवाही का आरोप है.

प्राधिकरण ने साफ़ कहा है कि खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों में जीरो टॉलरेंस के तहत कार्रवाई की जाएगी. आम लोगों की सेहत के साथ खिलावड़ करने वालों पर FSS एक्ट 2006 की धारा 2 (2) के तहत कार्रवाई की जाएगी.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · नेशनल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तराखंडगैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर स्पीकर ने की तैयारी की समीक्षा

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।