चुनाव आयोग के खिलाफ आज समूचा सड़कों पर उतरा. इंडिया गठबंधन के आह्वान पर विपक्ष के सांसदों ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकाला. इसमें विपक्ष के 150 से ज्यादा सांसद थे.
पुलिस ने निर्वाचन सदन से पहले ही पुलिस ने बैरीकेडिंग कर उन्हें रोक दिया.
विरोध मार्च में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी, डेरेक ओ ब्रायन समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए.
पुलिस ने बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके बाद अखिलेश यादव समेत कई नेताओं को हिरासत में लिया गया.
आकाशवाणी भवन पर राहुल गांधी को रोका राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल को निर्वाचन सदन से करीब 200 मीटर पहले रोक दिया गया. इसके बाद वे आकाशवाणी भवन के पास धरने पर बैठ गए.