इंडियन रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है, जिसमें अब यात्री रात के समय यात्रा करते हुए रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक अपना मोबाइल चार्ज नहीं कर सकेंगे.
रेलवे बोर्ड ने इसको लेकर सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी किए है. इस दौरान किसी को भी छूट नहीं मिलेगी. इसमें लापरवाह कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी.
दक्षिण पूर्व रेलवे में फटा था पॉवर बैंक यहां बता दें कि यह फैसला दक्षिण पूर्व रेलवे में एक यात्री के पॉवर बैंक फटने के बाद लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, 25 अक्टूबर को मुंबई-हावड़ा मेल में ओडिशा के बंडामुंडा के पास बी-3 कोच में चार्जिंग पॉइंट में लगा पॉवर बैंक फट गया था. जिसके बाद सुरक्षा के तहत यह फैसला लिया गया.
https://x.com/Indianrailgadi/status/2115068699694780499?a=-aNyBGLL9YPuuuuJaFs&s=20 2014 में भी जारी हो चुका आदेश ट्रेन में रात में मोबाइल चार्जिंग को लेकर इससे पहले 19 जून 2014 को भी आदेश जारी हो चुका था.