उत्तराखंड के जोशीमठ में शुक्रवार को एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक, यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत का था. हादसे के वक्त हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे.
इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. बदरीनाथ से देहरादून जाते समय यह हादसा हुआ है.
शुरूआती जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर मारवाड़ी पुल के पास जेपी पावर हाउस की ओर पहाड़ी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका जताई गई. एसडीआरएफ की जोशीमठ और पांडुकेश्वर टीमें दोपहर 2:24 बजे घटनास्थल के लिए रवाना हुईं.
ये थे हेलिकॉप्टर में सवार हेलीकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों की पहचान चंद्रकांत, राजश्री, दिनेश, आकाश और अथर्व के रूप में हुई है. वहीं, पायलट की पहचान हिमांशु के तौर पर बताई गई है।
इस तरह हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग मौजूद थे. जोशीमठ में हुए इस हादसे को लेकर फिलहाल उपलब्ध जानकारी में हेलीकॉप्टर और उसमें सवार लोगों की पहचान सामने आई है.