केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बदला मौसम, तापमान में गिरावट केदारनाथ धाम समेत उत्तराखंड के ऊँचाई वाले इलाके में बर्फबारी से मौसम का मिज़ाज बदल गया है. प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है.
प्रदेश में कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सर्दी हो रही है. चमोली के पर्यटन स्थल औली में भी बर्फबारी से ठंड पड़ रही है. पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर निचले क्षेत्र में भी पड़ रहा है.
मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है. 3500 मीटर या उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए जा रहे हैं. प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में ठंड बनी रह सकती है. ऊँचाई वाले क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे रहने की संभावना है. चारधाम में पारा माइनस में पहुंचा उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में ठंड पड़ रही है.
चारधाम में पारा माइनस में पहुँच गया है.