मुख्य खबरों पर जाएँ
रविवार, 1 नवम्बर 2026 · हिंदी समाचार
चौकस खबर चौकस खबर हर खबर पर पैनी नज़र लॉगिन
राष्ट्रीय

केदारनाथ धाम में बर्फबारी से बदला मौसम, तापमान में गिरावट

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों और हिमाचल में मनाली के आसपास बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड बढ़ गई है.

फ़ॉलो करें
चौकस खबर WhatsApp चैनल
हर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्त
जुड़ें →
केदारनाथ धाम में बर्फबारी

सो.मीडिया

केदारनाथ धाम समेत उत्तराखंड के ऊँचाई वाले इलाके में बर्फबारी से मौसम का मिज़ाज बदल गया है. प्रदेश के कई इलाकों में ठंड बढ़ गई है. प्रदेश में कई क्षेत्रों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और सर्दी हो रही है. चमोली के पर्यटन स्थल औली में भी बर्फबारी से ठंड पड़ रही है. पहाड़ी क्षेत्र में हुई बर्फबारी का असर निचले क्षेत्र में भी पड़ रहा है.

मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश की संभावना है. 3500 मीटर या उससे अधिक ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार जताए जा रहे हैं. प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. केदारनाथ धाम में बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में ठंड बनी रह सकती है. ऊँचाई वाले क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे रहने की संभावना है.

चारधाम में पारा माइनस में पहुंचा

उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों में ठंड पड़ रही है. चारधाम में पारा माइनस में पहुँच गया है. केदारनाथ धाम में तापमान -6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि बद्रीनाथ धाम में -5 डिग्री, गंगोत्री धाम में भी -5 डिग्री सेल्सियस और यमुनोत्री धाम में तापमान खिसक कर -1 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच गया.

यह भी पढ़ें: उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान से की शादी, तस्वीरें वायरल

नैनीताल-मसूरी में भी गुलाबी ठंड का अहसास

प्रदेश के दूसरे पर्यटन स्थलों में भी सर्दी हो रही है. नैनीताल के मुक्तेश्वर, पिथौरागढ़ के मुनस्यारी और देहरादून के मसूरी में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि पर्यटकों के लिए ये मौसम मुफ़ीद रहता है और पर्यटक ऐसे मौसम का जमकर लुत्फ उठाते हैं.

राजधानी देहरादून समेत कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है हालांकि रविवार को मौसम शुष्क रहेगा. देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. केदारनाथ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं हालांकि बर्फबारी की वजह से ठंड बढ़ गई है.

हिमाचल में मनाली के आस-पास बर्फबारी

हिमाचल प्रदेश के मनाली और लाहौल स्पीति में बर्फबारी की तस्वीरें सामने आयी हैं. लेह मनाली शिंकुला दारचा एसएच की आवाजाही पर भी इसका असर बड़ा है. पर्यटकों के लिए मनाली के आस-पास हुई बर्फबारी आकर्षित करने वाली है लेकिन सर्दी बढ़ने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि मौसम के इस बदलाव से पर्यटन कारोबारी उत्साहित भी हैं.

यूपी के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार

इधर उत्तर प्रदेश के भी कुछ जिलों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं. ख़ासकर पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ जिलों में दिखाई देगा और हल्की बारिश हो सकती है. पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

WhatsApp चैनलचौकस खबर को WhatsApp पर फॉलो करेंहर बड़ी खबर सीधे आपके फ़ोन पर — मुफ़्तजुड़ें →
हमें फॉलो करें WhatsApp YouTube Instagram Facebook X
Mukesh Kumar
लेखक के बारे में
Mukesh Kumar · नेशनल डेस्क
53 खबरें · सभी खबरें देखें →
अगली खबर पढ़ें → उत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टी पर बरसे मुख्यमंत्री योगी, जमकर साधा निशाना

टिप्पणियां (0)

अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।