अपराध

लखनऊ की मोस्ट वांटेड श्रद्धा दुबे पर नया खुलासा, तलाश जारी

Mukesh Kumar · 12 Oct 2026
1 / 5

लखनऊ की मोस्ट वांटेड श्रद्धा दुबे पर नया खुलासा, तलाश जारी लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे की तलाश है.

2 / 5

आशंका जताई जा रही है कि श्रद्धा दुबे दिल्ली में किसी जगह छिपी हो सकती है. पुलिस की कई टीमें केस की छानबीन कर रही हैं और घटना के पीछे की कहानी का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं.

3 / 5

श्रद्धा के बारे में एक नया खुलासा हुआ है और पता चला है कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बेटा भी है. हालांकि तलाक़ हो चुका है और बेटा भी पति के साथ ही रहता है.

4 / 5

राजधानी लखनऊ में 9 अक्टूबर को हज़रतगंज कोतवाली इलाके के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंज़िल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी. शिवा पिछले कुछ महीने से श्रद्धा के साथ इसी अपार्टमेंट में लिव इन में रह रहा था.

5 / 5

शिवा की मां ने हत्या का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है. श्रद्धा ने अपार्टमेंट में फ़्लैट किराए पर लिया था, इसी अपार्टमेंट से गिरकर शिवा की मौत हो गई.

चौकस खबर

लखनऊ की मोस्ट वांटेड श्रद्धा दुबे पर नया खुलासा, तलाश जारी

chaukaskhabar.com
पूरी खबर पढ़ें →