उत्तर प्रदेश के महोबा में सरकारी बीज की कालाबाजारी का मामला सामने आया है.
चरखारी से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने राजकीय कृषि बीज भंडार पर प्रभारी सोनू यादव को किसानों के लिए आए चने के बीज की सौ बोरियां पिकअप में लादकर ले जाते रंगे हाथों पकड़ लिया.
विधायक का गुस्सा इस कदर फूटा कि उन्होंने आरोपी प्रभारी को थप्पड़ तक जड़ दिए और कहा कि तुम अखिलेश यादव से मिले हुए हो जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.
वहीं पुलिस ने पिकअप और बीज जब्त कर तीन आरोपियों हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है.
बीज केंद्र प्रभारी पर भड़के विधायक भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत के तेवर उस वक्त तीखे हो गए जब उन्होंने सरकारी योजनाओं में सेंधमारी करने वाले एक जिम्मेदार अधिकारी को रंगे हाथों धर दबोचा.