माफ़िया पर एक्शन में योगी, अतीक का कसारी-मसारी अब कृष्ण पुरी! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ माफ़िया पर एक्शन मोड में हैं.
प्रयागराज में जिस जमीन को कब्जा कर माफिया अतीक और उसके गुर्गों ने कब्जा कर लिया था वहां गरीबों के लिए हाईराइज बिल्डिंग बनेगी साथ ही कसारी-मसारी क्षेत्र अब कृष्ण पुरी के नाम से जाना जाएगा.
प्रयागराज की धरती पर अब माफिया कभी सिर नहीं उठा पाएगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अतीक और उसके गुर्गों से खाली कराई गई जमीन पर गरीबों के लिए आवास के लिए भूमिपूजन किया और ये बात कही.
प्रयागराज विकास प्राधिकरण की इस 9811 वर्ग मीटर आवासीय योजना में 14 मंजिला बिल्डिंग बनाई जाएगी जिसमें 602 फ्लैट होंगे. 56.45 वर्गमीटर वाले फ्लैट में जरूरी सुविधाओं पर फोकस किया जाएगा. कसारी-मसारी नहीं अब कृष्ण पुरी!
प्रयागराज में जिस जगह ये योजना शुरू हो रही है वह इलाका अतीक अहमद और उसके गुर्गों का ठिकाना था. अतीक ने अपने बेटों के लिए इसी इलाके में अस्तबल बनवाया था जहां घुड़सवारी करते थे.