उत्तर प्रदेश के मेरठ में बुधवार सुबह चिंदौड़ी गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक निजी स्कूल की बस का स्टेयरिंग फेल से होने के चलते खाई में जा गिरी. इसके बाद वहां चीख-पुकार मच गयी. इस हादसे में 15 बच्चे घायल हो गए हैं.
सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घायल स्कूली बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया. इनमें कुछ बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसा सुबह करीब 7:30 बजे रहटा ब्लॉक क्षेत्र में हुआ.
दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. बस के भीतर फंसे बच्चों को निकालने के लिए ग्रामीणों ने उसके शीशे तोड़े और बच्चों को बाहर निकाला. इसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.
सुचना मिलने पर बच्चों के परिजन भी घटनास्थल और अस्पतालों की ओर दौड़ पड़े. बच्चों को घरों से ला रही थी बस स्थानीय लोगो के अनुसार स्कूली बस एक गांव से बच्चों को लेने के बाद दूसरे गांव की ओर जा रही थी.
इसी दौरान चिंदौड़ी गांव के पास उसका स्टेयरिंग फेल हो गया. चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और बस खेत में जा गिरी.