मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, 25 हजार इनाम घोषित हत्या के आरोप में फरार चल रही लखनऊ की मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के मामले में नया मोड़ आ गया है.
लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर ₹25000 का इनाम घोषित किया है जबकि उसके दो साथियों पर भी 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है. क्या नेपाल भाग गई श्रद्धा दुबे?
आशंका जताई जा रही है कि रुपईडीहा बॉर्डर के रास्ते श्रद्धा दुबे अपने सहयोगियों के साथ नेपाल फरार हो गई है. शिवा शर्मा को केजीएमयू ले जाने के बाद श्रद्धा एक कर में बैठकर रुपईडीहा की ओर निकल गई थी.
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के कनेक्शन की जांच हर पहलू से की जा रही है. अपराधियों से संपर्क, ब्लैकमेलिंग का खेल?
श्रद्धा दुबे के बारे में पुलिस को कई ऐसी जानकारियां हाथ लगी हैं जिससे यह पता चलता है कि वह फोटो और वीडियो के जरिए कुछ हिस्ट्रीशीटरों के संपर्क में भी थी.