मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, 25 हजार इनाम घोषित
हत्या के आरोप में फरार चल रही लखनऊ की मशहूर मॉडल और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे के मामले में नया मोड़ आ गया है. लखनऊ पुलिस ने श्रद्धा दुबे पर ₹25000 का इनाम घोषित किया है जबकि उसके दो साथियों पर भी 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया है.
क्या नेपाल भाग गई श्रद्धा दुबे?
आशंका जताई जा रही है कि रुपईडीहा बॉर्डर के रास्ते श्रद्धा दुबे अपने सहयोगियों के साथ नेपाल फरार हो गई है. शिवा शर्मा को केजीएमयू ले जाने के बाद श्रद्धा एक कर में बैठकर रुपईडीहा की ओर निकल गई थी. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक शिवा शर्मा और श्रद्धा दुबे के कनेक्शन की जांच हर पहलू से की जा रही है.
अपराधियों से संपर्क, ब्लैकमेलिंग का खेल?
श्रद्धा दुबे के बारे में पुलिस को कई ऐसी जानकारियां हाथ लगी हैं जिससे यह पता चलता है कि वह फोटो और वीडियो के जरिए कुछ हिस्ट्रीशीटरों के संपर्क में भी थी. शिवा की मां ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को ब्लैकमेल किया जा रहा था. ब्लैकमेल करने का यह आप सीधे-सीधे श्रद्धा दुबे पर ही लगा है. श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा लाइव इन पार्टनर थे.
यह भी पढ़ें: मऊ: हत्या आरोपी ने रची मौत की साजिश, बकरे को जलाया
रसूखदारों से श्रद्धा का कनेक्शन!
श्रद्धा दुबे के कई हाई प्रोफाइल लोगों के संपर्क में होने की बातें भी सामने आ रही हैं जिसमें कई रसूखदार शामिल हैं, फिलहाल पुलिस की टीम को श्रद्धा दुबे उसकी बहन और ड्राइवर की तलाश है इनके पकड़े जाने के बाद ही पूरी कहानी से पर्दा उठ पाएगा.
फिलहाल पुलिस ने शिवा शर्मा की मां की लिखित शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है जिसमें श्रद्धा दुबे उसकी बहन, उसका ड्राइवर और दो अन्य लोग आरोपी बनाए गए हैं. पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं.
घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और गाड़ियों की डिटेल भी जुटाई जा रही है. फिलहाल रायबरेली से लेकर नेपाल और दिल्ली तक लखनऊ पुलिस छानबीन कर रही है जिससे फरार श्रद्धा दुबे को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके.
टिप्पणियां (0)
अभी तक कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।