उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार रात शहर के दिल्ली रोड और अन्य प्रमुख मार्गों पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के कई बड़े नेताओं के खिलाफ पोस्टर लगा दिए.
जिसमें कई आपत्तिजनक बातें लिखीं गयीं थीं. इसको लेकर सपा नेताओं ने नाराजगी जताई और कार्रवाई की मांग की है. क्या लिखा था पोस्टरों में ?
इन पोस्टरों और होर्डिंग्स में अखिलेश यादव के साथ पूर्व नेता आजम खान, अतीक अहमद समेत अन्य की तस्वीरें प्रमुखता से लगाई गई थीं.
इनमें “माफियाराज और अखिलेश, लूट लिया था पूरा प्रदेश”, “अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश” और “आजम, अतीक और मुख्तार, यही चलाते थे सरकार” जैसे नारे लिखे गए थे. कुछ जगहों पर “एक जिला, एक माफिया” का संदेश भी था.
मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे पर साईं हॉस्पिटल के सामने लगे बड़े होर्डिंग ने खास चर्चा बटोरी.